अत्यधिक ठंड को ध्यान में रखकर स्कूलों में छुट्टी दो दिन बढ़ी

ग्वालियर: अत्यधिक ठंड व शीत लहर को ध्यान में रखकर जिले के सभी शासकीय व अशासकीय स्कूलों में 9 व 10 जनवरी को कक्षा 5 वीं तक के बच्चों के लिये स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही 6 से 12 वी कक्षा तक के लिए स्कूल का समय 10.30 से 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश जारी किया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह आदेश अत्यधिक ठंड की वजह से बच्चों के स्वास्थ्य, सुविधा, सुरक्षा एवं आवागमन को ध्यान में रखकर जारी किया गया है। यह आदेश ग्वालियर जिले में संचालित एमपी बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसई से संबद्ध सभी शासकीय एवं अशासकीय व शासन से मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा।

Next Post

सीएमओ ने नगर पालिका अध्यक्ष पति सहित दो पर कराया मामला दर्ज, नपा अध्यक्ष भी थाने पहुंचीं

Thu Jan 8 , 2026
शिवपुरी: नगर परिषद पिछोर में मुख्य नगर पालिका अधिकारी आनंद शर्मा ने अध्यक्ष पति विकास पाठक और एक पार्षद पति के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके कुछ ही देर बाद नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कविता […]

You May Like