बंद बोरवेल बनेंगे रिचार्ज शाफ्ट, इंदौर में जल गंगा संवर्धन अभियान

इंदौर: जल संरक्षण के तहत इंदौर नगर निगम ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत एक अभिनव पहल शुरू की है. महापौर पुष्यमित्र भार्गव और आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर शहर के बंद पड़े शासकीय बोरवेलों को रिचार्ज शाफ्ट में बदला जा रहा है.इस तकनीक से वर्षा जल को फिल्टर कर सीधे भूजल स्तर तक पहुंचाया जाएगा, जिससे जल पुनर्भरण बढ़ेगा और जल संकट कम होगा.

नगर निगम के अनुसार, नए रिचार्ज शाफ्ट की तुलना में यह तरीका अधिक किफायती है- लगभग 1.50 लाख की बजाय केवल 30 हजार रुपये में निर्माण संभव है.यह प्रणाली आईआईटी इंदौर द्वारा प्रमाणित डिजाइन पर आधारित है. निगम ने शहर में ऐसे बोरवेलों का सर्वे शुरू कर दिया है और नागरिकों से रेनवाटर हार्वेस्टिंग अपनाने की अपील की है.

Next Post

जमीन विवाद पर बुजुर्ग की हत्या, आठ आरोपी गिरफ्तार

Sat Jun 6 , 2026
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के मोतीनगर थाना अंतर्गत अमावनी मे जमीन विवाद पर से बुजुर्ग की हत्या के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल भेजा गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के […]

You May Like