जमीन विवाद पर बुजुर्ग की हत्या, आठ आरोपी गिरफ्तार

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के मोतीनगर थाना अंतर्गत अमावनी मे जमीन विवाद पर से बुजुर्ग की हत्या के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल भेजा गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादिया श्रीमती वर्षा पटेल निवासी ग्राम अमावनी, थाना मोतीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके परिवार की लगभग चार एकड़ कृषि भूमि ग्राम अमावनी में स्थित है। उक्त भूमि से लगी हुई जमीन पर कुछ व्यक्तियों द्वारा प्लॉटिंग का कार्य किया जा रहा है। दो दिन पूर्व कुछ लोग मोटरसाइकिलों से आए और उनके खेत में लगाई गई तार फेंसिंग एवं लकड़ी की बल्लियों को उखाड़ने लगे। जब फरियादिया के ससुर नंदराम पटेल ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने एकजुट होकर जान से मारने की धमकी दी तथा लकड़ी की बल्लियों, डंडों एवं तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।घटना की सूचना पर थाना मोतीनगर में आरोपियों के विरुद्ध धारा 296(ए), 115(2), 103(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने यशवंत उर्फ विकास खटीक, निवासी धर्मश्री, ध्रुव अहिरवार, निवासी, जैसीनगर, दिलीप अहिरवार, निवासी धर्मश्री हुकुमचंद कोरी, निवासी संत कबीर वार्ड, विनोद पटेल, उम्र निवासी शीतला माता मंदिर के पास, दयाराम कुशवाहा, निवासी बदौना,अंकित कोरी,निवासी शीतला माता मंदिर , शाहरूख राईन,निवासी चकराघाट को गिरफ्तार किया। पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर सभी आरोपियों को केंद्रीय जेल सागर में न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

 

 

Next Post

तनावमुक्त जीवन का मंत्र: पीएमश्री कॉलेज में राष्ट्रीय योग संगोष्ठी, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ रहने के टिप्स

Sat Jun 6 , 2026
सीहोर। पीएमश्री कॉलेज में योगा फॉर हेल्दी एंगेजिंग एंड मेडिकल हेल्थ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई. प्राचार्य डॉ. रोहिताश्व कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ जीवनशैली का सशक्त माध्यम बन चुका है. उन्होंने विद्यार्थियों […]

You May Like