सीहोर। पीएमश्री कॉलेज में योगा फॉर हेल्दी एंगेजिंग एंड मेडिकल हेल्थ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई. प्राचार्य डॉ. रोहिताश्व कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ जीवनशैली का सशक्त माध्यम बन चुका है. उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित योगाभ्यास अपनाकर तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन की दिशा में आगे बढऩे का आह्वान किया. कार्यक्रम में डॉ. राम नारायण मिश्र, डॉ. ओम नारायण तिवारी, डॉ. आलोक कुमार मिश्रा और डॉ. दिलीप कुमार तिवारी ने ऑनलाइन जुड़कर व्याख्यान दिए. इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार शर्मा, डॉ. सुयश गुप्ता, डॉ. भरत कुमार और डॉ. आमिर एजाज अहमद, डॉ. जितेंद्र आर्य आदि उपस्थित थे.
