पारदर्शिता से खाद वितरण सुनिश्चित करें: डीएम

इछावर। कलेक्टर बालागुरू के ने सहकारी बैंक एवं सहकारी समिति का निरीक्षण कर किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं तथा खाद वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की.

उन्होंने किसानों से संवाद किया व संबंधित अधिकारियों को किसानों को पारदर्शिता के साथ सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. सहकारी समिति के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर बालागुरू के ने ई-पोर्टल के माध्यम से संचालित खाद वितरण प्रणाली की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को निर्धारित नियमों के अनुसार ही खाद का वितरण सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा योजनाओं और सुविधाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कलेक्टर बालागुरू के ने खाद के उपलब्ध स्टॉक का भौतिक सत्यापन भी किया तथा गोदाम का निरीक्षण कर भंडारण व्यवस्था देखी. उन्होंने निर्देश दिए कि ई-विकास पोर्टल पर दर्ज खाद स्टॉक एवं गोदाम में उपलब्ध वास्तविक स्टॉक के बीच किसी प्रकार का अंतर नहीं होना चाहिए. स्टॉक प्रबंधन में पूर्ण सटीकता बनाए रखने तथा नियमित रूप से रिकॉर्ड को अद्यतन करने के निर्देश भी दिए. उन्होंने कहा कि किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लाभों से अवगत कराया जाए तथा उन्हें पर्यावरण अनुकूल खेती पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए. इस दौरान जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौरभ जोनवाल, नायब तहसीलदार सुश्री अनामिका चतुर्वेदी, सुपरवाइजर रामचंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे.

 

 

 

Next Post

डॉ अंबेडकर उपवन में नपाध्यक्ष ने किया पौधरोपण

Sat Jun 6 , 2026
सीहोर। विश्व पर्यावरण दिवस पर नपा द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर उपवन में पौधारोपण क किया गया. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक […]

You May Like