डॉ अंबेडकर उपवन में नपाध्यक्ष ने किया पौधरोपण

सीहोर। विश्व पर्यावरण दिवस पर नपा द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर उपवन में पौधारोपण क किया गया. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर शहर के विकास, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और जनहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. शहर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, जो निश्चित रूप से सीहोर को एक आदर्श शहर बनाने में महत्वपूर्ण साबित होंगे.

नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी का नैतिक दायित्व है. बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच पौधारोपण सबसे प्रभावी और सरल उपाय है.नपा शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है. कार्यक्रम में सीएमओ सुधीर सिंह, पार्षद विजेंद्र परमार, कमलेश कुशवाह, राजेश मांझी, निलेश राठौर, आशुतोष त्यागी, शुभम राठौर, राजेश परिहार सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

 

 

Next Post

गड़बड़ी करने वाला वेयर हाउस ब्लैकलिस्ट

Sat Jun 6 , 2026
सीहोर। गेहूं खरीदी में धांधली और मनमानी करने वाले बिचौलियों और वेयरहाउस संचालकों पर प्रशासन का हंटर चल गया है. कलेक्टर बालागुरू के. ने भादाकुई स्थित ओम साईं वेयरहाउस के खिलाफ बेहद सख्त रुख अपनाते हुए उसे आगामी एक रबी वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट करने का फरमान जारी कर दिया […]

You May Like