
दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन में दमोह यातायात पुलिस द्वारा जिले में यातायात नियमों के प्रभावी पालन व सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 29 जुलाई 2026 को यातायात प्रभारी निरीक्षक दलबीर सिंह मार्को के नेतृत्व में जबलपुर रोड पर ओवरस्पीड वाहनों की सघन जांच की गई। कार्रवाई के दौरान निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करते पाए गए 7 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 7,000 रुपये प्रशमन शुल्क वसूल किया गया।
