कार से पहुंचे चोरों ने ट्रक से 200 लीटर डीजल चुराया

जबलपुर: माढ़ोताल थाना क्षेत्र में ट्रक से 200 लीटर डीजल चोरी हो गया। प्रारंभिक जांच में हय बात सामने आई कि चोर कार से पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि सगीर अहमद 42 साल निवासी ग्राम दोंड़पुर सराय आनादेव के पास थाना जेठवारा जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ट्रक चलाता है। ट्रक क्रमांक आर जमेम 19 जी जे 4284 में मैहर से सीमेंट लोड कर जबलपुर पाटन के पास शहपुरा जाने के लिए लेकर आया था.

कटंगी बाईपास के पास से मजदूर लेने के लिए पाण्डव ढाबा के पास टीसीआई एक्सप्रेस के सामने नागपुर तरफ जाने वाले मुख्य रोड पर किनारे अपना ट्रक खड़ा कर सुबह लगभग 4 बजे लेट गया था। इसी बीच सिल्वर रंग की चार पहिया वाहन मे आये व्यक्तियों ने ट्रक के डीजल टैंक का लाक तोडक़र डीजल चोरी कर लिया।

Next Post

देह व्यापार: फरार शीतल की संपत्तियों का ब्यौरा जुटा रही पुलिस

Fri Jun 13 , 2025
जबलपुर: गढ़ा बाजार स्थित अतिथि होटल में सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ होने के बाद पुलिस ने भाजपा नेता को तो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं लेकिन देह व्यापार में असम की युवती को धकेलने वाला पार्टनर अब तक पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस उसकी तलाश में डिंडौरी, जबलपुर […]

You May Like

Play sound