स्नेह धाम के फ्लैट बेचेगा आईडीए

इंदौर: आईडीए सीनियर सिटीजन भवन के फ्लैट बेचेगा. इसका प्रस्ताव तैयार कर बोर्ड में रखने की तैयारी शुरू हो गई है. अधिकारी नियम शर्ते तय करने में लगे है.पिछले साल जून में आईडीए ने योजना 134 में 16 करोड़ की लागत से छह मंजिला भवन का का निर्माण किया था. उक्त सीनियर सिटीजन के लिए बने भवन का नाम स्नेह धाम रखा गया था और मुख्यमंत्री ने उक्त भवन का लोकार्पण किया था.

32 फ्लैट वाली छह मंजिला भवन में वृद्धजनों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने और संधारण का ठेका रतलाम की बालाजी होटल प्रा. लिमिटेड ने लिया था. उक्त बिल्डिंग को मुंबई, पुणे की तर्ज पर अकेले रहने वाले वृद्धजनों के लिए किराए पर देकर सुविधाएं उपलब्ध कराने का उद्देश्य रखा गया था, लेकिन इंदौर में आईडीए का यह प्रयोग असफल हो गया. आईडीए ने बालाजी होटल प्रालि का ठेका निरस्त कर वापस भवन पर कब्जा ले लिया है.

नियम, शर्तें तय कर रहे
सूत्रों के अनुसार आईडीए अब उक्त भवन के 32 फ्लैट बेचने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है. इसके लिए आईडीए के वरिष्ठ अधिकारी नियम शर्ते तय कर रहे हैं. उक्त प्रस्ताव को बोर्ड बैठक में रखा जाएगा और फिर टेंडर जारी होंगे.

Next Post

चार थानों का बल लगाकर सख्ती से हटाए बेजा कब्जे

Thu Jan 29 , 2026
इछावर। जिले के इछावर तहसील मुख्यालय पर लाईन से जा रहे जेसीबी, डम्पर के साथ प्रशासनिक अधिकारी और भारी पुलिस बल को देख लोग हतप्रभ रह गए. उन्हें लगा शहर में कोई बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है. ऐसा हुआ भी बुधवार की सुबह प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने […]

You May Like