देह व्यापार: फरार शीतल की संपत्तियों का ब्यौरा जुटा रही पुलिस

जबलपुर: गढ़ा बाजार स्थित अतिथि होटल में सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ होने के बाद पुलिस ने भाजपा नेता को तो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं लेकिन देह व्यापार में असम की युवती को धकेलने वाला पार्टनर अब तक पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस उसकी तलाश में डिंडौरी, जबलपुर समेत संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी हैं लेकिन आरोपित पुलिस के हाथ नहीं लग सका हैं। पुलिस अब उसकी संपत्तियों का ब्यौरा भी जुटा रही हैं अगर वह पकड़ा नहीं गया तो उसकी संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई होगी।

विदित हो कि असम निवासी 25 वर्षीय युवती को काम दिलाने का झांसा देकर डिंडौरी निवासी शीतल उर्फ मथुरा दुबे ने गढ़ा बाजार स्थित अतिथि होटल संचालक व भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया के साथ मिलकर देह व्यापार में धकेल दिया था। दोनों युवती को होटल में बंधकर बनाकर देह व्यापार करवाते थे। इस दौरान शीतल और अतुल ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया था। जिस्मफरोशी के छह लाख रूपए भी युवती हड़प लिए थे।

पुलिस ने एक जून को होटल संचालक अतुल चौरसिया निवासी गढ़ा , शीतल उर्फ मथुरा दुबे डिंडौरी के खिलाफ देह व्यापार, दुष्कर्म अन्य धाराओं के तहत पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अतुल को गिरफ्तार जेल भेज दिया था लेकिन मथुरा पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। अब पुलिस उसकी संपत्तियों का ब्यौरा जुटा रही है। सूत्रों की माने तो शीतल उर्फ मथुरा दुबे की डिंडौरी में भी चार से पांच करोड़ की संपत्ति हैं

Next Post

चाकूबाजी में अधिवक्ता समेत तीन घायल

Fri Jun 13 , 2025
जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत शारदा चौक मेंं प्रॉपटी विवाद पर हुई चाकूबाजी मेंं अधिवक्ता समेत तीन लोग घायल हो गए।पुलिस के मुताबिक अधिवक्ता शुभम के सी कोरी 30 वर्ष निवासी कोरी मोहल्ला पुरवा गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रॉपर्टी विवाद पर शीलचंद झारिया ने राहुल विश्वकर्मा की हत्या करने […]

You May Like