चाकूबाजी में अधिवक्ता समेत तीन घायल

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत शारदा चौक मेंं प्रॉपटी विवाद पर हुई चाकूबाजी मेंं अधिवक्ता समेत तीन लोग घायल हो गए।पुलिस के मुताबिक अधिवक्ता शुभम के सी कोरी 30 वर्ष निवासी कोरी मोहल्ला पुरवा गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रॉपर्टी विवाद पर शीलचंद झारिया ने राहुल विश्वकर्मा की हत्या करने की नीयत से चाकू से हमला कर चोट पहुंचा दी.

उसने एवं अनुज राजपूत ने बीच बचाव किया तो शीलचद ने अनुज राजपूत पर भी चाकू से हमला कर हाथ में चोट पहुंचा दी। सूजल ने उस पर हमला कर हाथ में चोट पहुंचा दी। दोनों जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

Next Post

बालिका से दरिंदगी की कोशिश

Fri Jun 13 , 2025
जबलपुर: तिलवारा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर एक बालिका से दरिंदगी की कोशिश की गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बृजेश मिश्रा ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी जब घर में अकेली थी. तभी 25 वर्षीय युवक घर में घुस […]

You May Like