पटेल के भीख वाले बयान की हो रही निंदा

अनूपपुर:मप्र शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा जनता के मांग पत्रों को भीख बताए जाने पर भगवा पार्टी के जिला अध्यक्ष कमलेश द्विवेदी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।जिला अध्यक्ष ने कहा, मंत्री महोदय का यह बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और जनभावनाओं के विरुद्ध है। जनता ने आपको चुन कर भेजा है आप जनप्रतिनिधि है और जनता आपसे अपने अधिकारों की मांग कर रही है, कोई भीख नहीं।

सरकार का कर्तव्य है कि वह जनहित के मुद्दों को गंभीरता से ले और जनता की समस्याओं का समाधान करे, न कि उनके मांग पत्रों को उपेक्षा से खारिज करे।उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के समय नेताओं द्वारा विनम्रता दिखाना और वोट मांगने के लिए जनता के चरणों में झुकना आम बात हो गई है, लेकिन जब जनता अपने हक की बात करती है, तो उसे भीख मांगने की आदत बता दिया जाता है।

Next Post

हमारा ज्ञान सनातन, लोक कल्याण हमारा उद्देश्य

Mon Mar 3 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

मनोरंजन