लोकतंत्र का मजाक बना रही भाजपा : आप

नयी दिल्ली 25 अगस्त (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) परीक्षा को लेकर छात्रों की आवाज सुनने के बजाय रात के अंधेरे में उन पर लाठियाँ बरसा कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकतंत्र का मजाक बना दिया है।
श्री केजरीवाल ने सोमवार को कहा, “एसएससी परीक्षा की गड़बड़ियों को लेकर ये छात्र महीनों से इंसाफ़ की लड़ाई लड़ रहे थे। उनकी आवाज़ सुनने की बजाय रात के अंधेरे में उन पर लाठियाँ बरसा दी गईं। सोचिए… जिन हाथों में कल किताबें होनी चाहिए थीं, आज उन पर चोटों के निशान हैं। मीडिया के लोगों को भी ख़बर कवर करने से रोका गया। ”
उन्होंने कहा, “देश में खुली गुंडागर्दी चल रही है। भाजपा से सवाल पूछने वालों पर लाठीचार्ज कराके उनकी आवाज़ दबा दी जाती है। किसी को भी उठा के जेल में डाल दिया जाता है, जब चाहे कोई भी कानून बदल दिया जाता है। जो भाजपा को वोट ना दे तो उसकी वोट काट दी जाती है।”
उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र ही नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम का मज़ाक बना कर रख दिया है।
आप नेता आतिशी ने कहा, “दिल्ली के रामलीला मैदान में एसएससी के छात्रों और शिक्षकों पर भाजपा सरकार ने पुलिस के डंडे बरसवाए। सवाल पूछने वाले युवाओं को सुना नहीं गया, बल्कि उन्हें ज़मीन पर घसीट-घसीट कर पीटा गया। ये गुंदागर्दी बताती है कि देश में लोकतंत्र की जगह भाजपा का दमन-तंत्र चल रहा है। सवाल पूछने वालों की आवाज़ ही कुचल दी जाती है। देश में भाजपा की खुली तानाशाही चल रही है।”
गौरतलब है कि रामलीला मैदान में एसएससी परीक्षा में गड़बड़ी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने कल देर रात बल प्रयोग कर कई युवाओं को हिरासत में लिया है।

Next Post

अवैध शराब के साथ डस्टर कार जप्त, दो गिरफ्तार

Mon Aug 25 , 2025
सिंगरौली: निवास पुलिस चौकी ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए महुआ गांव के जंगल मार्ग में घेराबंदी कर एक डस्टर कार से 27 पेटी देशी-विदेशी शराब जब्त की। जब्त शराब और वाहन की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से बैढ़न निवासी […]

You May Like