हज की अग्रिम राशि जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त तक बढ़ी

भोपाल: हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सर्कुलर जारी कर हज की अग्रिम राशि जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 अगस्त 2026 कर दी है।सर्कुलर के अनुसार, चयनित हज यात्रियों को 1,52,300 रुपये की निर्धारित राशि 17 अगस्त तक जमा करनी होगी। शॉर्ट हज पैकेज का विकल्प चुनने वाले चयनित यात्रियों को भी इसी अवधि में निर्धारित राशि जमा करना अनिवार्य है।
राशि हज कमेटी की वेबसाइट या हज सुविधा ऐप के माध्यम से क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से जमा की जा सकती है।

इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की किसी शाखा में निर्धारित पे-इन-स्लिप के जरिए भी भुगतान किया जा सकता है। भुगतान के लिए संबंधित कवर नंबर के साथ उपलब्ध बैंक रेफरेंस नंबर का उपयोग करना होगा।हज कमेटी ने स्पष्ट किया है कि 17 अगस्त तक निर्धारित राशि जमा नहीं करने वाले चयनित यात्रियों की हज सीट बिना किसी अतिरिक्त सूचना के रद्द कर दी जाएगी। भुगतान रसीद और आवश्यक दस्तावेज जमा करने तथा आगे की प्रक्रिया के संबंध में अलग से सर्कुलर जारी किया जाएगा।

Next Post

शराब पीने से रोकने पर कांस्टेबल का अपहरण, रात भर घुमाकर पीटा; दो आरोपी गिरफ्तार

Tue Aug 11 , 2026
भोपाल: शाहपुरा थाना क्षेत्र में देर रात वाहन में बैठकर शराब पी रहे दो युवकों को रोकना एक पुलिस कांस्टेबल को भारी पड़ गया। आरोप है कि युवकों ने कांस्टेबल को जबरन अपनी एसयूवी में बैठाया, उसके साथ मारपीट की और उसे कई घंटे तक शहर में घुमाते रहे। बाद […]

You May Like