इंदौर: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने तय समय पर आज इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया ।
एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने पुष्प गुच्छ देकर आगवानी की।
इस दौरान एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, प्रभारी हरीश चौधरी , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव,पूर्व सांसद नकुलनाथ, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विजयलक्ष्मी साधौ, कमलेश्वर पटेल, प्रियव्रत सिंह, महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, सांसद अशोक सिंह, पूर्व मंत्री बाला बच्चन, प्रदेश मीडिया प्रभारी मुकेश नायक,विधायक सचिन यादव राजेश चौकसे , गिरधर नागर, प्रमोद द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
एयरपोर्ट पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के आगमन पर जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। राहुल, राहुल के नारे लगाएं।
