21 दिनों से गायब युवक की लाश बावड़ी में मिली

ग्वालियर: शहर के नूरगंज इलाके में 21 दिनों से गायब युवक की लाश एक बावड़ी में मिली है। बावड़ी में लाश का पता उस समय लगा जब वहां दरगाह पर चढ़ाई जाने वाली चादर को एक युवक ठंडी करने के लिए गया हुआ था।

भीतर का नजारा देख उसके होश उड गए क्योंकि मोहल्ले का ही शाहरुख खान जो पेशे से फर्नीचर का काम करता था,उसके अंदर पड़ा था। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने लाश को बावड़ी से निकलवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि शाहरुख किस हादसे का शिकार हुआ, या उसके साथ कोई अनहोनी हुई है।

Next Post

तीन बार शादी के करीब आईं सुष्मिता सेन, फिर भी कभी नहीं बनीं दुल्हन

Wed Nov 19 , 2025
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का जन्म 19 नवंबर, 1975 को हैदराबाद में हुआ था। सुष्मिता सेन आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। सुष्मिता सेन हमेशा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने अपने शादी के फैसलों को लेकर एक इंटरव्यू में बड़ा […]

You May Like