सतना:शहर की सबसे पाश कालोनी सिविल लाइंस में बीती रात जो भी घटा.पिछले चौबीस घण्टे से शहर में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक बंगले से चंद कदमों की दूरी में बने इस सरकारी निवास पर फिलहाल जिला आबकारी अधिकारी का निवास है.जो वर्तमान में पूर्व अधिकारी के स्थानातरण के बाद रिक्त है.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शनिवार की रात इस बंगले को लेकर सोशल मिडिया में जो सूचनाओं का दौर शुरू हुआ वह देर रात किसी न किसी रूप में जारी रहा.प्रारम्भिक तौर पर यह बताया गया कि चौकीदार के फोन पर विभाग का पूरा अमल बंगले पर रात में ही पहुचा था.हालांकि बाद में चौकीदार ने ऐसे किसी भी घटनाक्रम से इन्कार करते हुए बताया कि एक गाड़ी आयी थी.जिसमें कौन लोग थे यह नहीं समझ आया.
उस गाड़ी मे सवार लोग बाहर से ही वापस लौट गए.इस घटनाक्रम के बारे में बाद में विभागीय सूत्रों ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम का तबादला कटनी जिले के लिए हो गया है.फिलहाल उन्होने अपना निवास कटनी को ही बना लिया है.नए अधिकारी की पदस्थापना नहीं होने के कारण इस बंगले को विभाग ने अभी अपने पजेशन में ले रखा है.बताया गया है कि वर्तमान में इस खाली बंगले का इस्तेमाल आबकारी विभाग के निरीक्षक राकेश अबधिया और उनके करीबी सेवानिवृत्त आरक्षक धर्मराज सिंह अनैतिक कार्यों के लिए कर रहे थे.
चर्चा यह है कि सेवानिवृत्त आरक्षक को निरीक्षक अपने सभी नैतिक अनैतिक कार्यों में संलग्र रखते हैं शनिवार को इन दोनों के साथ किसी महिला को भी बंगले के आसपास देख गया.इस घटना को कुछ लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया.इसके बाद सोशल मीडिया में उसे रंगमिजाजी और ऐशगाह के रूप में प्रचारित करने लगे.हालांकि बाद में मामले के तूल पकडने पर विभाग के अन्य अधिकारियों ने भी बंगले का निरीक्षण कर इस बात की अनाधिकृत तौर पर पुष्टि की है कि बंगले में ऐसा कुछ भी नहीं था.जिसकी चर्चा की जा रही है.
