विशाल इनामी दंगल प्रतियोगिता व कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 

दमोह। हिंडोरिया नगर की ऐतिहासिक धरा पर रक्षाबंधन के अगले दिन काजलियो के पावन अवसर पर विशाल अनामी दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें संपूर्ण मप्र के विभिन्न जिलों से पहलवान का आगमन हुआ। जिसमें बांदा शाहगंज माला मानगढ़, पाटन तेंदूखेड़ा, कटनी, सागर,जबलपुर, पन्ना, छतरपुर,टीकमगढ़ के पहलवानों ने अपनी अगवाई की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्माननीय राहुल सिंह सांसद दमोह के संरक्षण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट वैभव सिंह लोधी रहे सांसद की ओर से सांसद के भांजे लक्ष्य प्रताप सिंह ठाकुर, अतुल प्रताप सिंह ठाकुर की गरिमा में उपस्थिति रही।कुश्तियां में सबसे बड़ी कुश्ती अंकित रामा बहोरी पहलवान व अतुल पहलवान के बीच में हुई।

जिसमें अंकित रामा बहोरी पहलवान विजई हुए। दूसरी बड़ी कुश्ती प्रिंस से ठाकुर अटारी वाले पहलवान व धर्मेंद्र पहलवान दमोह के बीच हुई। जिसमें प्रिंस सिंह पहलवान विजई रहे। वहीं छोटी खुशियों में समर मनोज बहोरी पहलवान व सागर पहलवान दमोह के बीच मुकाबले में समर मनोज बहोरी पहलवान विजई रहे व देशराज ठाकुर पहलवान पटेरा व सेवा मनोज बहुरि पहलवान के बीच अंतिम मुकाबला हुआ। जिसमें शिव मनोज बहुरि पहलवान विजई रहे। अंत में कुश्तियां के समापन की बेला पर सबसे बड़ी कुश्ती प्रशांत पहलवान भारताला हिंडोरिया व पहलवान गढ़ाकोटा के बीच में हुई। जिसमें प्रशांत पहलवान भरतला को विजय श्री हासिल हुई। संपूर्ण कार्यक्रम में रेफरी मुकेश चौरसिया पहलवान उस्ताज बजरंग अखाड़ा हिंडोरिया व मनोज बहोरी पहलवान उस्ताद बजरंग अखाड़ा हिंडोरिया ने अपनी निर्णायक भूमिका निभाई, दमोह से अंतरराष्ट्रीय पहलवान धर्मेंद्र बंसल व जितेंद्र बंसल के साथ उस्ताद महेश अहीरवाल की भी उपस्थित रही। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट महेंद्र कुमार रजक हिंडोरिया के द्वारा किया गया। पहलवानों को शील्ड, मुद्गर गुरुज और कप देकर सम्मानित किया गया व कुछ नगद इनाम के रूप में भी प्रोत्साहन दिया गया। बीच में कार्यक्रम रोककर सभी बाहर से आए हुए।

उस्तादों का सम्मान पुष्पमाला पहनकर रोरु चंदन लगाकर व शाल श्रीफल भेंट करके सभी को सम्मानित किया गया। मंच पर अतिथियों में जितेंद्र सिंह ठाकुर पहलवान उस्ताद बजरंग अखाड़ा टिक्कू से ठाकुर विशेष सहयोगी बजरंग अखाड़ा बसंत से ठाकुर मन्नू से ठाकुर हिंडोरिया नगर के अनेक वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों की गरिमा में उपस्थिति रही। दशकों में अत्यधिक जोर-जोर से उत्साह है वर्धन बैंड बाजो की गड़गड़ाहट करती ही रही। दोपहर 1 से कार्यक्रम 5 तक निरंतर चलता रहा और लगभग 50 से अधिक जोड़ों ने अपनी जो राजमाइश भजन व जूते देखकर उस्तादों से पूछ कर कुश्ती लड़ी मेरे द्वारा 29 अगस्त 2026 को हिंडोरिया नगर में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में हिंडोरिया व आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ बाहर से भी अनेक पहलवान कुश्ती लड़ने हेतु उपस्थित होंगे। कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्ति व बड़ी संख्या में दर्शकों के उपस्थित रहे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों व पहलवानों के एकत्रित होने के कारण सुरक्षा, कानून-व्यवस्था व यातायात व्यवस्था नगर परिषद हिंडोरिया एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा कुशल व्यवस्था की अंत में आभार प्रदर्शन एडवोकेट महेंद्र कुमार रजक के द्वारा किया गया। जिसमें विद्युत मंडल नगर परिषद हिंडोरिया पुलिस प्रशासन व्यवस्था सुचारू रूप से देने के लिए बजरंग अखाड़ा हिंडोरिया आप सभी का हृदय पूर्वक आभारी रहे।

Next Post

अंचल में भुजरिया पर्व उत्साह के साथ मनाया गया

Sat Aug 29 , 2026
बागली। बागली के आसपास 12 से अधिक ग्राम पंचायतो में निमाड़ क्षेत्र से आए परिवारों की बहुलता बड़ी है। रक्षाबंधन के एक दिन बाद ही बाद भाद्रपद प्रतिपदा तिथि पर भुजरिया पर्व मनाया जाता है। इसे लोक भाषा में कजलियां पर्व भी कहते हैं। सेवनिया क्षेत्र के जनपद सदस्य सुरेश […]

You May Like