
कोतवाली पुलिस को मिली सफलता, सभी आरोपी गिरफ्तार, चोर गिरोह का सरगना भी गिरफ्तार
नवभारत न्यूज
सिंगरौली 4 जनवरी। कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सरगना समेत पॉच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार बाईक एवं टायर-रिम बरामद कर कार्रवाई की है।
कोतवाली बैढ़न टीआई अशोक सिंह परिहार ने बताया है कि पिछले वर्ष 10 दिसम्बर को फरियादी बीरेन्द्र यादव पिता स्व. कृष्ण यादव निवासी बैढ़न की टीव्हीएस स्टार मोटरसाइकिल एवं 2 जनवरी को फरियादी बलराम सोनी पिता कन्हैयालाल सोनी, संजय कुमार यादव पिता रामप्रसाद यादव निवासी गनियारी एवं अकील अहमद पिता लईफ अहमद निवासी टाकीज रोड बैढ़न की अज्ञात चोरो ने मोटरसाइकिलो को पार कर दिया था। फरियादियों के द्वारा दी गई सूचना के आधार पर अज्ञात चोरो के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस पतासाजी के साथ मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसी दौरान खुटार निवासी भरत दुबे को संदेहहास्पद हालात में बाईक के साथ पकड़ा गया। कड़ाई से पूछतांछ के दौरान आरोपी भरत दुबे ने सिलसिलेवार बाईक चोरियों को चोरी करना कबूल कर लिया और अपने सहयोगियों का भी नाम उजागिर किया। जहां अन्य आरोपियों को भी दबोच कर उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल व टायर-रिम बरामद करते हुये गिरफ्तार कार्रवाई की गई । उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अशोक सिंह परिहार, उनि अभिषेक पाण्डेय, सउनि अरविंद द्विवेदी, प्रआर जीतेन्द्र सेंगर, शिवम सिंह, अंकित सिंह, सुनील सिंह, आर अभिमन्यु उपाध्याय, अखिलेश माझी, गजेन्द्र धाकड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इन चोरो के कब्जे से बरामद हुई बाईक
मोटरसाइकिल चोरी करने वाले चोर भरत दुबे पिता ललन प्रसाद दुबे उम्र 30 वर्ष निवासी खुटार, सतेन्द्र कुमार शाह पिता उंदरलाल शाह उम्र 25 वर्ष निवासी गनियारी, संतराम बघेल पिता महाराज सिंह बघेल उम्र 38 वर्ष निवासी शिवपहरी, रामलाल विश्वकर्मा पिता राघव प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 29 वर्ष निवासी सिंगरौलिया, उमाशंकर रजक पिता श्यामसुंदर रजक उम्र 20 वर्ष निवासी खजुरी को बिक्री करना तथा चोरी की हुई मोटरसाइकिल सुनसान स्थान में छिपाकर रखा होना बताया। आरोपी भरत कुमार दुबे के कब्जे से उपरोक्त चोरी की सभी मोटरसाइकिलें एवं मोटरसाइकिलो के टायर खरीददारों के कब्जे से टायर-रिम सहित बरामद किया गया।
