चोरी बिजली के तार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सागर। सागर जिले के थाना मोतीनगर पुलिस ने बिजली के वायर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 40 हजार रुपए कीमती वायर बरामद किया है। फरियादी अंकित चौरसिया जनआध्या एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में डायरेक्टर ने थाना मोतीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कंपनी का गोदाम पंडापुरा स्थित ज्वाला देवी मंदिर के पास, बाघराज वार्ड में है, जहां बिजली के वायर के बंडल रखे हुए थे। फरियादी अपने सहयोगी अजीज रहमान खान के साथ गोदाम पहुंचे और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में कंपनी में कार्यरत आदर्श रजक एवं तरुण जाटव बैग में बिजली के वायर के तीन बंडल रखकर गोदाम से चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दिए। चोरी गए वायर की अनुमानित कीमत लगभग चालीस हजार रूपए है।पुलिस ने विट्ठल नगर वार्ड निवासी आदर्श पिता राजेन्द्र रजक, तरुण पिता रविशंकर जाटव, को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार की। उनके कब्जे से ₹40,000 मूल्य के चोरीशुदा बिजली के वायर बरामद किए गए।

Next Post

मूसलाधार बारिश से पूरा शहर हुआ पानी पानी,निचली बस्तियों में घुसा पानी 

Sun Jul 5 , 2026
छिंदवाड़ा। शहर में रविवार को मानसून ने जोरदार दस्तक दी। सुबह बादलों के भीतर सूर्यदेव आंख मिचैली खेल रहे थे, लेकिन करीब दो से तीन घंटे तक बनी उमस ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया। इसके बाद लगभग 11 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना, बिजली की […]

You May Like