एमपी नगर में हादसा: बिजली के खंभे की चपेट में आने से वकील दिव्यऋषि तिवारी की मौत

भोपाल। एमपी नगर इलाके में रविवार देर शाम करंट लगने से भाजपा के युवा नेता और अधिवक्ता दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई. वह खाना खाने के करीब आधे घंटे बाद घर से निकले थे. डीबी मॉल के सामने सड़क पार करते समय खंभे के संपर्क में आने से उन्हें करंट लग गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस के मुताबिक दिव्यऋषि तिवारी पिता आनंद तिवारी पत्रकार कॉलोनी में रहते थे. उनके पिता भी जिला अदालत में अधिवक्ता हैं. परिवार में दो बच्चों में दिव्यऋषि बड़े थे.

एमपी नगर थाना प्रभारी जयहिंद शर्मा ने बताया कि रविवार देर शाम दिव्यऋषि डीबी मॉल के सामने सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान वह बिजली के खंभे की चपेट में आ गए और करंट लगने से उनकी मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि खंभे में करंट कैसे आया और विद्युत सुरक्षा व्यवस्था में कोई लापरवाही तो नहीं हुई.

 

 

Next Post

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का मार्च आज

Mon Sep 28 , 2026
भोपाल। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से अरेरा हिल्स स्थित निर्वाचन आयोग कार्यालय तक विशाल पैदल मार्च निकाला जाएगा। मार्च सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय […]

You May Like