मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का मार्च आज

भोपाल। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से अरेरा हिल्स स्थित निर्वाचन आयोग कार्यालय तक विशाल पैदल मार्च निकाला जाएगा।

मार्च सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से शुरू होगा और निर्वाचन आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के साथ समाप्त होगा। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार तथा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के इसमें शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चा संगठनों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

 

Next Post

दशलक्षण के बाद भी जारी रखें धर्म साधना : आचार्य श्री

Mon Sep 28 , 2026
भोपाल। आचार्य श्री समयसागर जी महाराज ने कहा कि दस दिनों तक की गई धर्म आराधना और साधना तभी सार्थक है, जब उसे दशलक्षण पर्व के बाद भी दैनिक जीवन में निरंतर जारी रखा जाए। श्रद्धा, विनय और आत्मभाव से की गई धर्म साधना केवलज्ञान रूपी ज्योति के प्रकट होने […]

You May Like