दतिया:दुरसड़ा थाना क्षेत्र के रजौरा गांव में सुबह एक युवक ने खेत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक सुबह शौच के लिए घर से निकला था। लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। छोटे भाई ने खेत पर जाकर देखा तो वह पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान दीपक पाल निवासी रजौरा के रूप में हुई है। दीपक मंगलवार सुबह करीब 6 बजे घर से शौच के लिए अपने खेत पर गया था। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो उसका छोटा भाई भारत पाल उसे देखने खेत पहुंचा। वहां दीपक का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
