भिंड: मेहगांव थाना क्षेत्र के गाता गांव के पास सुबह एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में मेघपुरा निवासी 35 वर्षीय छोटे श्रीवास और उनकी मामी 45 वर्षीय मुन्नी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया है। मुन्नी देवी भानजे की शादी में शामिल होकर इटायली लौट रही थीं।
Next Post
ई रिक्शा ले गए चोर
Wed Jul 1 , 2026
जबलपुर: गढा थाना अंतर्गत त्रिपुरी चौक में घर के बाहर खड़ा ई रिक्शा अज्ञात चोर चुराकर ले गए।पुलिस के मुताबिक मनोज विश्वकर्मा 38 वर्ष निवासी त्रिपुरी चौक गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ई रिक्शा चलाता है वह अपना ई रिक्शा क्रमंाक एमपी 20 जेड पी 3921 को रोजाना […]

You May Like
-
5 months ago
रादुविवि : पिछले वर्ष बचत, इस वर्ष घाटे का बजट