न्यूजीलैंड में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

वेलिंगटन, 14 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप पर एक घर में बुधवार तड़के हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक महिला और दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि उन्हें लेविन के पास वेटारेरे बीच स्थित जयादाद पर लगभग 12:40 बजे इसके बारे में सूचना मिली और वहां उन्हें गोलीबारी में घायल हुए चार लोग मिले।

महिला को एम्बुलेंस से पामर्स्टन नॉर्थ अस्पताल ले जाया गया जबकि दोनों किशोरों को एयरलिफ्ट करके वेलिंगटन अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के एक बयान के अनुसार, उसी पते पर मौजूद एक अन्य युवक को कोई चोट नहीं आई है लेकिन उसे सहायता प्रदान की जा रही है। मानावातु क्षेत्र के कमांडर इंस्पेक्टर रॉस ग्रांथम ने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों को बताया गया कि घर पर एक बंदूक से गोली चलाई गई थी।

जांचकर्ताओं ने घटनास्थल से एक हथियार बरामद किया है जिसकी फोरेंसिक जांच की जा रही है। रेडियो न्यूजीलैंड के अनुसार, होरोवेनुआ के मेयर बर्नी वांडेन ने गोलीबारी को पारिवारिक हिंसा की घटना बताया है। पुलिस हिंसा की जांच कर रही है।

Next Post

थाईलैंड में ट्रेन दुर्घटना, 22 लोगों की मौत, 55 घायल

Wed Jan 14 , 2026
बैंकॉक, 14 जनवरी (वार्ता) थाईलैंड के नखोन रत्चासिमा प्रांत में बुधवार को यात्री ट्रेन के क्रेन से टकरा जाने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 55 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 09:05 बजे उस समय हुई, […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।