भोपाल में लालबाग के राजा का भव्य दरबार, जगन्नाथपुरी थीम बनी आकर्षण का केंद्र

भोपाल: कोलार स्थित पंजारी में इस बार लालबाग के राजा को ओडिशा के प्रसिद्ध जगन्नाथपुरी मंदिर की थीम पर विराजमान किया जा रहा है। श्री गणेश उत्सव समिति पिछले 14 वर्षों से हर बार अलग-अलग थीम के साथ लालबाग के राजा की स्थापना करती आ रही है। इससे पहले राम मंदिर, बद्रीनाथ-केदारनाथ और अन्य धार्मिक स्थलों की थीम पर पंडाल तैयार किए जा चुके हैं।
इस बार पंडाल में जगन्नाथपुरी मंदिर का भव्य स्वरूप तैयार किया जा रहा है। समिति के अनुसार, गणेश उत्सव के दौरान बच्चों और महिलाओं के प्रोत्साहन के साथ बुजुर्गों के सम्मान सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। वहीं 20 सितंबर को ‘हनुमान अंश’ फिल्म के कलाकार सुनील लोधी और बाल कलाकार साध्विक शर्मा अपनी प्रस्तुति देने पहुंचेंगे। लालबाग के राजा के दर्शन के लिए भोपाल के साथ अन्य शहरों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

Next Post

पंडोखर सरकार ने बागेश्वर बाबा पर तीखा हमला कर कहा- भाई को नहीं सुधार पाए, लोगों को कितना गुमराह करोगे

Wed Sep 16 , 2026
दतिया: बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर निशाना साधते हुए पंडोखर सरकार गुरु शरण महाराज ने कहा है कि जैसे तुम्हारा एक भाई जेल में गया। तुम भी अंदर जाओगे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने भाई को नहीं सुधार पाया। अपने पिता को नहीं सुधार पाया। आए दिन […]

You May Like