जबलपुर: गढा थाना अंतर्गत त्रिपुरी चौक में घर के बाहर खड़ा ई रिक्शा अज्ञात चोर चुराकर ले गए।पुलिस के मुताबिक मनोज विश्वकर्मा 38 वर्ष निवासी त्रिपुरी चौक गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ई रिक्शा चलाता है वह अपना ई रिक्शा क्रमंाक एमपी 20 जेड पी 3921 को रोजाना की तरह घर के सामने पड़े खाली मैदान में खडा कर घर में सो गया था दूसरे दिन सुबह लगभग 6 बजे उठकर देखा उसका ई रिक्शा गायब था कोई अज्ञात चोर उसका ईरिक्शा कीमती लगभग 80 हजार रूपये का चोरी कर ले गया है। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।
Next Post
बैरसिया के जंगलों में आबकारी का छापा, 2 लाख की अवैध शराब और महुआ लाहन बरामद; आरोपी फरार
Wed Jul 1 , 2026
भोपाल: बैरसिया क्षेत्र में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मनीखेड़ा और रतुआ पठार के जंगलों में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान 20 क्विंटल महुआ लाहन और 25 लीटर अवैध हाथभट्टी शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित […]

You May Like
-
4 months ago
दुष्कृत्य के आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास
-
10 months ago
लूट के दोनों आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार