बैरसिया के जंगलों में आबकारी का छापा, 2 लाख की अवैध शराब और महुआ लाहन बरामद; आरोपी फरार

भोपाल: बैरसिया क्षेत्र में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मनीखेड़ा और रतुआ पठार के जंगलों में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान 20 क्विंटल महुआ लाहन और 25 लीटर अवैध हाथभट्टी शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।

मौके से कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका। आबकारी विभाग ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पांच प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Next Post

​ट्विशा शर्मा मौत मामला: लैपटॉप का पासवर्ड खोलेगा राज, आरोपियों के वॉइस सैंपल लेगी CBI

Wed Jul 1 , 2026
भोपाल: चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने अब जांच को डिजिटल और वैज्ञानिक साक्ष्यों पर केंद्रित कर दिया है। एजेंसी का मानना है कि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और फॉरेंसिक जांच इस मामले की कई अहम कड़ियों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।सीबीआई ने मामले […]

You May Like