स्वतंत्रता दिवस की फाइनल रिहर्सल का किया निरीक्षण

सीहोर। स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण, भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए गुरुवार को पुलिस परेड ग्राउंड पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई. फाइनल रिहर्सल का एसपी सोनाक्षी सक्सेना एवं एडीएम बृजेश सक्सेना ने निरीक्षण किया. अधिकारियों ने समारोह स्थल पर की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. फाइनल रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह में होने वाली विभिन्न गतिविधियों का पूर्वाभ्यास किया गया. पुलिस एवं विभिन्न दलों द्वारा परेड की तैयारियों का प्रदर्शन किया गया. ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल सहित समारोह के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं को देखा गया. अधिकारियों ने परेड की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुधार एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने समारोह स्थल पर प्रवेश, पार्किंग, यातायात, सुरक्षा बलों की तैनाती तथा वीआईपी एवं आम नागरिकों के लिए निर्धारित व्यवस्थाओं की जानकारी ली. उन्होंने निर्देश दिए कि समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करें. एडीएम बृजेश सक्सेना ने समारोह स्थल पर बैठक व्यवस्था, मंच, ध्वजारोहण स्थल, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक इंतजामों का निरीक्षण किया.

 

 

Next Post

दानपेटियों से नकद ही नहीं, भक्तों की फरियाद भी निकल रही

Fri Aug 14 , 2026
इंदौर:खजराना गणेश मंदिर की दानपेटियां खुलीं तो इनमें सिर्फ नकद राशि ही नहीं, बल्कि भक्तों की मन की बातें भी सामने आईं. किसी ने बीमारी से राहत मांगी तो किसी ने आर्थिक परेशानी दूर करने की फरियाद लिखी. इस बीच चार दिन की गणना में दानपेटियों से 1 करोड़ 30 […]

You May Like