दानपेटियों से नकद ही नहीं, भक्तों की फरियाद भी निकल रही

इंदौर:खजराना गणेश मंदिर की दानपेटियां खुलीं तो इनमें सिर्फ नकद राशि ही नहीं, बल्कि भक्तों की मन की बातें भी सामने आईं. किसी ने बीमारी से राहत मांगी तो किसी ने आर्थिक परेशानी दूर करने की फरियाद लिखी. इस बीच चार दिन की गणना में दानपेटियों से 1 करोड़ 30 लाख रुपए मिल चुके हैं, जबकि तीन पेटियों की गणना अभी बाकी है.
मंदिर परिसर में 10 अगस्त से दानपेटियां खोलने और दान राशि की गणना का काम चल रहा है. 10 अगस्त को 31 लाख, 11 अगस्त को 41 लाख, 12 अगस्त को 37 लाख और 13 अगस्त को 21 लाख रुपए मिले. अब तक मिली पूरी राशि मंदिर के बैंक खाते में जमा करा दी गई है. दान राशि की गणना प्रबंध समिति, बैंक, जिला कोषालय और नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों की मौजूदगी में कराई जा रही है. गणना का काम शुक्रवार को भी जारी रहेगा.

खजराना गणेश मंदिर के पुजारी पं. अशोक भट्ट ने बताया कि मंदिर परिसर में छोटी-बड़ी 43 दानपेटियां हैं. इन दानपेटियों से नकद के साथ नेपाली करेंसी, नोटबंदी के बाद चलन से बाहर हो चुके 500 और 1000 रुपए के करीब 8-10 नोट, सोने की चेन, मूर्ति और कुछ चांदी के सिक्के भी मिले हैं. बड़ी संख्या में भक्तों की चिट्ठियां भी निकली हैं. इनमें लोगों ने बीमारी, आर्थिक परेशानी और निजी समस्याओं से राहत के लिए भगवान गणेश से प्रार्थना की है. पं. अशोक भट्ट के अनुसार पहले भी दानपेटियों से विदेशी करेंसी निकलती रही है. मंदिर के बैंक खाते में 7 करोड़ रुपए से अधिक की एफडी भी है.

चार दिन में निकली दान राशि…
10 अगस्त — 31 लाख
11 अगस्त — 41 लाख
12 अगस्त — 37 लाख
13 अगस्त — 21 लाख
कुल — 1.30 करोड़

किसी ने बीमारी तो किसी ने परेशानी बताई…

दानपेटियों में बड़ी संख्या में भक्तों की लिखी चिट्ठियां भी मिली हैं. इनमें लोगों ने भगवान गणेश के सामने अपनी निजी समस्याएं दूर करने की गुहार लगाई है. किसी ने आर्थिक परेशानी तो किसी ने बीमारी और अन्य व्यक्तिगत समस्याओं से राहत की फरियाद की है.

Next Post

फैैक्ट्री में गंदे तरीके बन रहा एनालॉग पनीर जब्त

Fri Aug 14 , 2026
सीहोर। जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत बाजार में विक्रय हो रहे दूध एवं दुग्ध उत्पादों पर विशेष निगरानी रखते हुए दुकानों, डेरियों एवं फैक्ट्रियों का औचक निरीक्षण किया जा रहा […]

You May Like