नियम विरुद्ध प्रमोशन और वित्तीय गड़बड़ी पर BEO नरेश रघुवंशी को नोटिस

रायसेन। सिलवानी के तत्कालीन प्रभारी बीईओ नरेश रघुवंशी द्वारा नियम विरुद्ध प्रथम क्रमोन्नति लाभ लेने और वित्तीय स्वीकृति के अधिकार न होते हुए लाखों की सामग्री की खरीददारी करने के मामले की विभागीय जांच में आरोपों की पुष्टि हो की गई है। जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, रायसेन ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जांच में यह सामने आया कि रघुवंशी ने सेवाकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनमाने तरीके से क्रमोन्नति वेतनमान 9300-34800, ग्रेड पे 4200 का लाभ उठाया, जो नियमों के विरुद्ध था। साथ ही उन्होंने अपने कार्यकाल में कम्प्यूटर, वाटर प्यूरीफायर सहित अन्य सामग्री की अनधिकृत खरीद की। इस पर ब्याज सहित राशि की वसूली की अनुशंसा की गई है। मामले में विभागीय जांच डीडी रजक की अध्यक्षता में हुई। सूत्रों से प्रकरण में आगे की कार्रवाई के संकेत मिले हैं।

Next Post

SC के आदेश की अवहेलना: वक्फ पंजीकरण अनिवार्यता पर आरिफ मसूद का विरोध

Tue Jun 10 , 2025
भोपाल। मुख्य सचिव को वक्फ उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की अनिवार्यता के विषय को लेकर पत्र लिखा गया है. कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने इस संबंध में पत्र लिखा है. मसूद ने जानकारी साझा की है कि शासन ने 06 जून से वक्फ उम्मीद पोर्टल की शुरूआत […]

You May Like