नए साल पर ज्योतिर्लिंग महाकाल दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की डेढ़ किलो मीटर लंबी कतार लगी

उज्जैन। नए साल 2026 के पहले दिन गुरुवार को उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में देशभर से श्रद्धालु दर्शन करने उमड़े। श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी थी कि मंदिर के अंदर से ठेठ बाहर तक करीब डेढ़ किलो मीटर लंबी लाइन लगी रही। कई घंटों में नंबर आने के बावजूद श्रद्धालु पीछे नहीं हटे और भगवान महाकाल के दर्शन कर ही लौटे।

साल के पहले दिन महाकाल के साथ ही प्रसिद्ध काल भैरव, मंगलनाथ, सिद्धवट, भर्तृहरि गुफा, सांदीपनि आश्रम से लेकर चिंतामन गणेश के दरबार में लाखों लोग दर्शन के लिए उमड़े व दिन की शुभ शुरुआत की।

मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने मीडिया को बताया कि सुबह 11 बजे तक ही 85 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे व दोपहर में 1 लाख का आंकड़ा पार हो गया था। श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है। रात 11 बजे शयन आरती तक मंदिर में प्रशासन ने दर्शन कराए। इसके बाद पट बंद किए गए।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम, बिहार

के मंत्री सहित कई वीआईपी पहुंचे

नए साल पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रमुख खिलाड़ी स्मृति मंधाना, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, राधा यादव, शेफाली वर्मा एवं रेणुका सिंह ठाकुर आदि सदस्यों ने भस्मारती में शामिल होने के बाद महाकाल के दर्शन किए।दिल्ली सरकार के गृह एवं शिक्षा मंत्री आशीष सूद सपरिवार महाकाल दर्शन करने आए। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने भी सपरिवार दर्शन लाभ लिया। इसके अलावा भी शासन-प्रशासन के कई वरिष्ठ अफसर व वीआईपी महाकाल के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंचे।

ड्रोन के अलावा एआई सिस्टम से भीड़ नियंत्रण

मंदिर के 20 किलोमीटर एरिए पर नजर

पहली बार पुलिस प्रशासन ने ड्रोन के अलावा एआई सिस्टम से भीड़ नियंत्रण किया। अफसरों ने कहा कि इसका उपयोग सिंहस्थ 2028 में भी करेंगे। महाकाल मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ ही हेड काउंटिंग के लिए पुलिस एआई और पांच ड्रोन की मदद से निगरानी की मंदिर से 20 किलोमीटर तक के क्षेत्र में पहुंचने वाली भीड़ की ड्रोन से लाइव फीड महाकाल मंदिर के कंट्रोल रूम में दिखाई दे रही थी। कंट्रोल रूम में लाइव फीड देखकर उज्जैन एसपी ने भीड़ का नियंत्रण संबंधी निर्देश दिए। एआई और इनसाइट एविएशन के लिए भोपाल से टीम उज्जैन आई थी। सभी ड्रोन एआई से जुड़े रहे। जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही को ट्रैक किया। इससे पुलिस ने जाम, हेड काउंट, भीड़ बढ़ने की स्थिति, सिंगल प्वाइंट और पैनिक जैसी स्थितियों की जानकारी मिलती रही।

Next Post

अब तक जिले में 3 लाख 23 हजार टन धान की खरीद

Thu Jan 1 , 2026
रीवा। जिले में 96 खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जा रहा है. जिले में एक जनवरी तक 53109 किसानों से 3 लाख 23 हजार 883 टन धान का उपार्जन किया जा चुका है. इस संबंध में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने […]

You May Like

मनोरंजन