विधायक कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

सीहोर। विधायक सुदेश राय के विशेष संरक्षण में बिजोरी ग्राम पंचायत के युवाओं के द्वारा आयोजित विधायक कप नाइट टूर्नामेंट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ अजय पटेल की विशेष उपस्थिति में किया गया. इस मौके पर जिला मंत्री दिनेश मेवाड़ा जनपद सदस्य जितेंद्र वर्मा भी उपस्थित रहे.आयोजन समिति के आकाश पम्पु वर्मा ने अतिथियों का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया. अतिथियों ने मैदान पर उतरकर बल्लेबाजी की औरजीतने वाली टीम को पुरस्कार मेंमिलने वाली ट्रॉफी का अनावरण किया. विधायक सुदेश राय ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया. कार्यक्रम में यश ठाकुर, अंकित नागर, कपिल वर्मा, आदि नागर, सुरेश वर्मा, नदीम ख़ान, इमरान ख़ान, अजय पटेल, आदिल, अमित मालवीय, गौतम, गोलू, पवन पन्नू, विशाल, अनुकूल, विकाश, भरत, हेमंत आदि मौजूद रहे.

 

Next Post

ग्रामवासियों ने लिया जल स्त्रोतों के संरक्षण का संकल्प

Sun Apr 12 , 2026
सीहोर। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम बिलपान स्थित देवबड़ला देव स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर ने ग्रामवासियों के साथ नेवज नदी के उद्गम स्थल पर पूजन कर नदियों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया. संभाग समन्वयक वरुण आचार्य ने कार्यक्रम के […]

You May Like