पत्नी से झगड़ा, टावर पर चढ़ा पति: 4 घंटे हाईवोल्टेज ड्रामा, डायल-112 ने बचाई जान

रीवा, मऊगंज जिले के देवतालाब उपतहसील परिसर में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक पत्नी से विवाद के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब 4 घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद डायल-112 और लौ थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।

 

*सोशल मीडिया की शादी, शराब ने उजाड़ा घर*

जानकारी के मुताबिक जौनपुर, यूपी निवासी विकास साकेत मुंबई में ट्रक चलाता है। उसकी शादी 2024 में सोशल मीडिया के जरिए लौ थाना क्षेत्र की काजल कोल से हुई थी। लेकिन शराब की लत और प्रताड़ना से तंग आकर काजल कुछ समय पहले मायके लौट आई थी।

 

*सुबह 5 बजे चढ़ा टावर पर*

गुरुवार सुबह विकास अपनी पत्नी से मिलने ससुराल पहुंचा। वहां फिर दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में आकर वह सुबह करीब 5 बजे पास के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर युवक को देखकर इलाके में सनसनी फैल गई।

 

*4 घंटे तक समझाती रही पुलिस*

सूचना मिलते ही लौ थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। करीब 4 घंटे की कड़ी समझाइश के बाद युवक मानने को तैयार हुआ। पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारकर बड़ी अनहोनी टाल दी।

 

*थाने में दोनों के बयान दर्ज*

घटना के बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। पति-पत्नी के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि घरेलू विवाद ही इस घटना की मुख्य वजह है।

Next Post

कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान, शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे और पेपर लीक जांच की मांग

Thu Jun 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 जून (वार्ता) कांग्रेस ने गुरुवार को राष्ट्रव्यापी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान की शुरुआत करते हुए केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए। पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, कथित पेपर लीक नेटवर्क की निष्पक्ष जांच और परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार […]

You May Like