Bhel लेडीज क्लब में महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों का दस दिवसीय मेला शुरू

भोपाल: बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा संचालित मसाला एवं वेलफेयर सेंटर, गांधी मार्केट पिपलानी स्थित शाखा में बुधवार को महिलाओं द्वारा निर्मित हस्‍तनिर्मित उत्‍पादों के दस दिवसीय मेले का शुभारंभ क्लब की अध्‍यक्ष श्रीमती रोजी उपाध्‍याय ने किया। यह मेला “हाथों से दिल तक” थीम पर आधारित है, जिसमें महिलाओं के प्रेम, समर्पण, सृजनशीलता और आत्‍मनिर्भरता की झलक देखने को मिल रही है।

मेले में बीएचईएल की महिला सदस्‍यों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पाद जैसे मसाले, अचार, गिफ्ट आइटम, सजावटी व उपयोगी सामग्री प्रदर्शित की गई हैं। इन हस्‍तनिर्मित उत्पादों की गुणवत्ता और आकर्षण को ग्राहकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। श्रीमती उपाध्याय ने कहा कि यह आयोजन महिलाओं की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

इस अवसर पर मसाला एवं वेलफेयर की उपाध्‍यक्ष श्रीमती प्रीति दानी, मसाला सचिव श्रीमती मनीषा शर्मा, कोषाध्‍यक्ष श्रीमती रितु आर्या, वेलफेयर सेंटर की सचिव श्रीमती निशा मीना, कोषाध्‍यक्ष श्रीमती दीपाली गोस्‍वामी, उपाध्‍यक्ष श्रीमती प्रीति अग्रवाल, श्रीमती योगिता बघेल, श्रीमती ललिता चटर्जी, श्रीमती मंजू पटेल सहित क्लब की सभी सदस्‍याएं उपस्थित थीं।

मेले के दौरान आने वाले दस दिनों तक ग्राहकों के लिए विभिन्न हस्‍तनिर्मित उत्‍पाद उपलब्ध रहेंगे। यह आयोजन न केवल महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार में भी योगदान देगा।

Next Post

पुष्य नक्षत्र पर खरीददारी में मंहगाई का दिखा असर

Wed Oct 15 , 2025
रीवा। रीवा में इस बार पुष्य नक्षत्र मंगलवार और बुधवार दो दिन रहा. शुभ मुहूर्त में लोगो ने खरीददारी की. मंहगाई की मार के चलते बाजार में तेजी नही देखी गई. हालाकि जीएसटी में राहत दिये जाने के बाद कुछ उम्मीद से कम खरीददारी हुई. फिर भी 100 करोड़ के […]

You May Like