चावल, गेहूं के भाव बढ़े, चीनी, खाद्य तेलों में नरमी, दालों में घटबढ़

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। चावल के साथ गेहूं में भी तेजी देखी गयी। चीनी और खाद्य तेलों के भाव टूट गये जबकि दालों के दामों में घट-बढ़ रही। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत दो रुपये बढ़कर 3,849 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं चार रुपये महंगा हुआ और 2,784 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत 10 रुपये घट गयी। दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव रहा। तुअर दाल और मसूर दाल की औसत कीमत 23-23 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। उड़द दाल 14 रुपये महंगी हुई। मूंग दाल में 33 रुपये और चना दाल में 11 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जुलाई का पाम ऑयल वायदा 62 रिंगिट टूटकर 4,535 रिंगिट प्रति टन रह गया। जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.42 प्रतिशत नीचे 71.03 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया। स्थानीय बाजारों में सोया तेल की औसत कीमत 92 रुपये और सूरजमुखी तेल की 67 रुपये प्रति क्विंटल गिर गयी। सरसों तेल 39 रुपये और मूंगफली तेल 34 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया। वनस्पति 23 रुपये और पाम ऑयल 11 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ।
मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 25 रुपये प्रति क्विंटल नीचे बोला गया। चीनी भी पांच रुपये सस्ती हुई।

.....

Next Post

देवास में कुश्ती प्रतियोगिता में बवाल, कुर्सियां चलीं, आयोजन बीच में रुका

Mon Apr 27 , 2026
देवास। शहर के एलएनबी क्लब में आयोजित श्रीमंत कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान रविवार देर रात अचानक विवाद की स्थिति बन गई। कार्यक्रम के बीच बाहर से आए पहलवानों और आयोजकों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हिंसक हो गया और मौके पर जमकर हंगामा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, […]

You May Like