देवास में कुश्ती प्रतियोगिता में बवाल, कुर्सियां चलीं, आयोजन बीच में रुका

देवास। शहर के एलएनबी क्लब में आयोजित श्रीमंत कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान रविवार देर रात अचानक विवाद की स्थिति बन गई। कार्यक्रम के बीच बाहर से आए पहलवानों और आयोजकों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हिंसक हो गया और मौके पर जमकर हंगामा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 45 किलो वर्ग में 55 किलो के खिलाड़ी को उतारने को लेकर खिलाड़ियों ने आपत्ति जताई और आयोजकों पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकते नजर आए, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

विवाद के दौरान छोटे बच्चों तक से मारपीट किए जाने के आरोप भी सामने आए हैं। घटना में कई लोग घायल हुए, जिनमें से दो बच्चों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, वहीं अन्य 1-2 लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिली है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए प्रतियोगिता को बीच में ही बंद करवा दिया। हंगामे के बाद आयोजक भी कार्यक्रम स्थल से रवाना हो गए।

पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए जांच शुरू कर दी है और संबंधित लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया । इधर, घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकते दिखाई दे रहे हैं। थाना कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी शेखर ठाकुर, आयुष ठाकुर, जतिन सभी निवासी इन्दोर की शिकायत के बाद मनीष नामदेव,लोकपाल, कपिल गुर्जर, मयूर मंडवाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

श्रीमंत कुश्ती महोत्सव में हुवे बवाल से श्रीमंत विक्रम सिंह पंवार की छवि खराब करने की गई साजिश की गई। जैसा कि महोत्सव का नाम ही श्रीमंत कुश्ती महोत्सव था। विक्रम सिंह पंवार पूर्व मंत्री तुकोजीराव पवार ओर वर्तमान विधायक के पुत्र है ओर इनका जन्मदिन आगामी 3 मई को हे। इनके समर्थकों में कई उत्साही लाल है जो अपने आपको श्रीमंत के सामने बड़ा बताने के चक्कर मे इस तरह के आयोजन कर लेते है। ओर उसे सही ठंग से संचालित नही कर पाते है। जिसके चलते राज परिवार की छवि खराब की गई।

Next Post

बालगढ़ रोड पर झुग्गियों में भीषण आग, बछड़ा जिंदा जला, नरवाई जलाने से हादसा

Mon Apr 27 , 2026
देवास। बालगढ़ रोड स्थित खेत के पास बनी झुग्गियों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में कई झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। इस दर्दनाक घटना में झुग्गी में बंधा एक गाय का बछड़ा जिंदा जल गया। बताया जा रहा है […]

You May Like