धार: जिले में लोकायुक्त ने सहकारी समिति के प्रबंधक शेरसिंह ठाकुर के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है। नालछा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक के सोड़पुर, नालछा और मांडव स्थित ठिकानों पर तीन टीमों ने एक साथ छापा मारा।
शुरुआती जांच में करीब 2 करोड़ 41 लाख रुपए की संपत्ति और खर्च का पता चला है। जबकि शेरसिंह ठाकुर को 20 साल की नौकरी में करीब 65 लाख रुपए वेतन मिला है।
जांच में उनकी आय से 271 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिलने का खुलासा हुआ है। फिलहाल लोकायुक्त की टीमें सभी ठिकानों पर जांच कर रही हैं।
Next Post
राजधानी आगमन पर जेपी नड्डा का सीएम डॉ यादव ने विमानतल पर किया स्वागत
Wed Nov 4 , 2026
भोपाल: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बुधवार को पार्टी के कार्यक्रम लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत आयोजित पदयात्रा में शामिल होने भोपाल पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजा भोज विमानतल पर उनका स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। जेपी नड्डा अभियान […]

You May Like
-
3 months ago
सूद ने दिल्ली दंगों में आप की भूमिका पर उठाए सवाल