नागपुर T20 में सूर्या की अग्निपरीक्षा! क्या जामठा में लौटेगा ‘मिस्टर 360’ का तेज

नागपुर के जामठा स्टेडियम में 21 जनवरी को होने वाला मुकाबला केवल एक मैच नहीं, बल्कि भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के करियर का सबसे बड़ा ‘एसिड टेस्ट’ है।

21 जनवरी की शाम जामठा स्टेडियम की फ्लड लाइट और सामने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी। मंच सजा है, निगाहें टिकी हैं और सवाल सिर्फ एक- क्या सूर्यकुमार यादव नागपुर में फिर से वही ‘मिस्टर 360’ बन पाएंगे, जिसने दुनिया के गेंदबाज़ों को थर्राया था? यह सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला नहीं होगा।

यह सूर्या के लिए आंकड़ों, आलोचनाओं और उम्मीदों से भरी उस सुरंग का आखिरी मोड़ है, जहां से या तो वापसी होगी या बहस और गहरी होगी। पिछले एक साल से टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला खामोश है। 2025 का पूरा साल खराब फॉर्म में गुजर गया और 2026 की शुरुआत भी राहत देने वाली नहीं रही। विजय हजारे ट्रॉफी (लिस्ट-ए) में भी रन नहीं आए, जिससे चयनकर्ताओं और प्रशंसकों की चिंता और गहरी हो गई है।

Next Post

बाल आप्टे की जयंती पर सीएम डॉ यादव ने किया नमन, युवाओं के वह आज भी प्रेरणा स्रोत

Sun Jan 18 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संस्थापक सदस्य बलवंत परशुराम आप्टे बाल आप्टे की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि बाल आप्टे ने युवाओं को राष्ट्रसेवा और अनुशासित जीवनशैली […]

You May Like