रीवा: ट्रांसफार्मर सुधार के दौरान करंट की चपेट में आया आउटसोर्स कर्मचारी, हालत गंभीर

रीवा। विद्युत सुधार का काम करते समय लापरवाही एक आउटसोर्स कर्मचारी की जान पर भारी पड़ गई। रीवा में करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसे कर्मचारी की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना कल दोपहर चोरहटा डीसी क्षेत्र के ग्राम दुआरी की है। सतना के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरी निवासी और विद्युत विभाग में आउटसोर्स पर तैनात *कमलेश कोल* ट्रांसफार्मर सुधार रहे थे। पत्नी सावित्री कोल के अनुसार, काम के लिए विद्युत सप्लाई बंद करने का परमिट भी दिया गया था। आरोप है कि काम के दौरान ही अचानक सप्लाई चालू कर दी गई, जिससे कमलेश करंट से झुलस गए।

गंभीर रूप से घायल कमलेश को साथी कर्मचारियों ने तुरंत संजय गांधी अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया। उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद पत्नी सावित्री ने विभागीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि परमिट के बावजूद लापरवाही से सप्लाई चालू की गई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। मामले की जांच की मांग की गई है।

Next Post

फुटकर व्यापारियों द्वारा उधार दबाने से थोक व्यापारी परेशान

Tue Jun 9 , 2026
दमोह। दमोह थोक रेडीमेड व्यापारी संघ ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर फुटकर व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.थोक व्यापारियों का आरोप है कि फुटकर व्यापारी उधार माल लेकर पैसे वापस नहीं करते और मांगने पर एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देते हैं.संघ के अध्यक्ष सतीश […]

You May Like