प्लेटफ़ॉर्म पर अचानक गिरे गार्ड, मौत 

सतना:रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे ट्रेन मैनेजर यानी गार्ड अवनीश कुमार पटेल (34) की अचानक तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई।
प्लेटफॉर्म पर गिरने के बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अवनीश कुमार पटेल की रविवार सुबह करीब 8:30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-2 से यार्ड में खड़ी मालगाड़ी लेकर छिवकी जाने की ड्यूटी थी।

वे ड्यूटी के लिए प्लेटफॉर्म पर मौजूद थे, कुछ पल असहज महसूस होने के बाद देखते ही देखते वे अचानक वहीं गिर गए। घटना देखकर वहां मौजूद यात्रियों ने तत्काल रेलवे कर्मचारियों को सूचना दी। कर्मचारियों ने बिना देर किए उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
फतेहपुर में रहता है परिवार
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।अवनीश कुमार पटेल का परिवार फतेहपुर में रहता है। सूचना मिलते ही परिजन सतना के लिए रवाना हो गए। जीआरपी के अनुसार, परिजनों के पहुंचने तक शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में सुरक्षित रखवाया गया है। उनके आने के बाद पंचनामा और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा

Next Post

चोरी करने घुसे थे लेकिन नींद ने बिगाड़ा खेल

Mon Jun 8 , 2026
सतना: शहर में चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पुलिस के साथ-साथ शहरवासियों को भी हैरान कर दिया। खेरमाई रोड स्थित एसी-कूलर के एक गोदाम में चोरी करने पहुंचे बदमाशों में से एक आरोपी वारदात के दौरान ही गहरी नींद में सो गया। सुबह जब गोदाम मालिक दुकान […]

You May Like