चोरी करने घुसे थे लेकिन नींद ने बिगाड़ा खेल

सतना: शहर में चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पुलिस के साथ-साथ शहरवासियों को भी हैरान कर दिया। खेरमाई रोड स्थित एसी-कूलर के एक गोदाम में चोरी करने पहुंचे बदमाशों में से एक आरोपी वारदात के दौरान ही गहरी नींद में सो गया। सुबह जब गोदाम मालिक दुकान खोलने पहुंचे तो चोर को अंदर आराम से सोता देख वह भी हैरान रह गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेरमाई रोड स्थित बिहारी ट्रेडर्स के गोदाम को रविवार रात चोरों ने निशाना बनाया। बदमाश छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए और एसी के आउटडोर यूनिट को क्षतिग्रस्त कर गोदाम में प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने टीवी, एसी, कूलर समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लाखों रुपये का माल समेट लिया। चोरी के इस घटनाक्रम के दौरान एक आरोपित अपनी कमर सीधी गोदाम के फर्श पर लेटा, लेकिन थकान की वजह से उसे नींद आ गई और वहीं पर ही सो गया।

उसके साथी तो चोरी का सामान लेकर मौके से फरार हो गए, जबकि वह वहीं बेखबर पड़ा रहा।सोमवार सुबह जब गोदाम संचालक बिहारी ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान पर पहुंचे और ताला खोला तो अंदर एक युवक को सोते देखकर दंग रह गए। उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

  फरार आरोपियों की तलाश जारी
प्रारंभिक जांच में युवक के चोरी की वारदात में शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस उससे फरार साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे शहर में हो रही है। आमतौर पर चोरी के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए भाग निकलते हैं, लेकिन यहां एक चोर अपनी ही लापरवाही और गहरी नींद के कारण सीधे पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

Next Post

आमिर खान की तीसरी शादी पर राखी गुलजार का समर्थन, बोलीं- 60 की उम्र में शादी करने में क्या दिक्कत है?

Mon Jun 8 , 2026
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की संभावित शादी पर राखी गुलजार ने कहा कि 60 की उम्र में शादी करने में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्यार और खुशियां उम्र से तय नहीं होतीं। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में […]

You May Like