सीहोर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले की अनेक ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया. इन ग्राम सभाओं में बड़ी सं या में महिलाओं ने भाग लिया. इस दौरान महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई. महिलाओं को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक रहने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश भी दिया गया. महिलाओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज और परिवार के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाने का संकल्प लिया.
