महिला पुलिसकर्मियों का किया सम्मान

बुधनी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एसडीओपी कार्यालय में महिला दिवस का आयोजन किया गया. एसडीओपी रवि शर्मा द्वारा महिला कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें उनके समर्पण, मेहनत और जि मेदारी के लिए सम्मानित किया गया. उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और साहस के साथ कर रही हैं तथा बुदनी शहर की कानून व्यवस्था बनाये रखने में कंधे से कंधा और कदमों से कदम मिलाकर चल रही हैं. इस मौके पर एसआई कुसुमकली, सुनीता, कृष्णा, आरती, बवीता, थाना प्रभारी संदीप जाट एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.

Next Post

रेजिडेंट डॉक्टरों की बाइक रैली, हड़ताल को आंशिक विराम

Tue Mar 10 , 2026
इन्दौर:इंदौर में जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को बाइक रैली निकाली. यह रैली एमवाय हॉस्पिटल गेट से शुरू होकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज तक निकाली गई. रैली ओपीडी समय समाप्त होने के बाद दोपहर 2 बजे आयोजित की गई.जेडीए इंदौर के अध्यक्ष डॉ. अंशुल […]

You May Like