रेजिडेंट डॉक्टरों की बाइक रैली, हड़ताल को आंशिक विराम

इन्दौर:इंदौर में जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को बाइक रैली निकाली. यह रैली एमवाय हॉस्पिटल गेट से शुरू होकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज तक निकाली गई. रैली ओपीडी समय समाप्त होने के बाद दोपहर 2 बजे आयोजित की गई.जेडीए इंदौर के अध्यक्ष डॉ. अंशुल शर्मा ने बताया कि रेजिडेंट डॉक्टर मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए फिलहाल पूर्ण हड़ताल से बचने का प्रयास कर रहे थे. अपनी मांगों और अधिकारों को शांतिपूर्ण तरीके से रखने के लिए ही बाइक रैली का आयोजन किया गया.

उन्होंने बताया कि दूसरे राज्यों की तुलना में यहां रेजिडेंट डॉक्टरों को अधिक स्टाइपेंड नहीं मिल रहा है. हर साल 3 से 4 प्रतिशत वृद्धि की बात कही गई थी, लेकिन 2025 से लेकर अप्रैल 2026 तक न तो एरियर दिया गया और न ही स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की गई. रेजिडेंट डॉक्टरों ने बताया कि वे शनिवार से काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन शासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने के कारण उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा. हालांकि शाम तक स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल की अपील पर डॉक्टरों ने हड़ताल को आंशिक विराम देने का निर्णय लिया है. विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा, लेकिन इस दौरान मरीजों का इलाज लगातार जारी रखा जाएगा.

फर्स्ट व सेकंड ईयर के डॉक्टर नहीं हुए शामिल
हड़ताल के दौरान फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर के रेजीडेंट डॉक्टरों को शामिल नहीं किया गया. फर्स्ट ईयर और सेकंड ईयर के रेजीडेंट डॉक्टर मरीजों के लिए अस्पताल में रहे और कुछ डॉक्टर स्वास्थ्य कमिश्नर से मिलने गए थे वहीं कुछ बाइक रैली के रूप में अपना विरोध किया.

Next Post

महिला दिवस पर काव्यमय होली मिलन समारोह

Tue Mar 10 , 2026
सीहोर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और रंगपंचमी के अवसर पर हॉगवर्ट्स इंटरनेशनल हाई स्कूल में काव्यमय होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमारी चौकसे प्रेरणा ने […]

You May Like