बरगवां गैस एजेंसी में हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस

सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के इंडियन गैस एजेंसी में बीती रात लाखों रूपये चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि अज्ञात चोरों ने एजेंसी की खिड़की का रॉड तोड़कर अंदर प्रवेश किया और काउंटर में रखी दराज से लगभग 1 लाख 45 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।

सुबह जब एजेंसी मैनेजर धर्मेन्द्र द्विवेदी दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर की अस्त-व्यस्त स्थिति देखकर दंग रह गए। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना बरगवां पुलिस को दी। बताया कि एजेंसी को रात करीब 7:30 बजे बंद किया गया था, जबकि सुबह चोरी का पता चला। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन देर शाम तक किसी भी आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका था। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Next Post

रिंग रोड तैयार होने पर दमोह शहर के भीतर से गुजरने वाले भारी वाहनों का दबाव होगा कम 

Thu Dec 4 , 2025
दमोह। सांसद राहुल सिंह लोधी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के चेयरमैन संतोष कुमार यादव से नई दिल्ली स्थित कार्यालय में सौजन्य भेंट की. मुलाकात के दौरान दमोह शहर की सड़क कनेक्टिविटी व रिंग रोड विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. सांसद राहुल सिंह लोधी ने बताया वर्तमान में दमोह […]

You May Like