नकबजनी के चार आरोपियों को दबोचा

इछावर। पुलिस ने गत दिनों घटित नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 7 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवर और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं.

पुलिस के अनुसार फरियादी राजेश कुमार श्रीवास्तव, निवासी खेड़ीपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 जून की मध्य रात अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर सोने के जेवर एवं नगदी चोरी कर ले गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश प्रारंभ कर दी थी. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया माल बरामद कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में धीरज उर्फ धीरू वर्मा निवासी खेड़ीपुरा, सूरज वर्मा निवासी ग्राम खैरी और धर्मेन्द्र उर्फ सेंटू वर्मा निवासी खेड़ीपुरा थाना इछावर के अलावा चोरी के जेवरात खरीदने वाले माधोशरण सोनी निवासी सराफा बाजार सीहोर शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों से सोने के जेवर एवं 15 हजार रुपये सहित 7 लाख रुपये का माल जब्त किया है.

 

Next Post

फ़िल्म अभिनेत्री उपासना सिंह ने किए श्री दंदरौआ धाम सरकार के दर्शन

Sat Jul 11 , 2026
ग्वालियर: मुंबई से आईं प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री उपासना सिंह ने श्री दंदरौआ धाम सरकार के पावन दर्शन कर गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धा, विश्वास और भक्ति से ओतप्रोत इस अवसर पर अभिनेत्री ने श्री दंदरौआ धाम सरकार के दिव्य दरबार में विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रभु के श्रीचरणों में अपनी […]

You May Like