ग्वालियर: मुंबई से आईं प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री उपासना सिंह ने श्री दंदरौआ धाम सरकार के पावन दर्शन कर गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धा, विश्वास और भक्ति से ओतप्रोत इस अवसर पर अभिनेत्री ने श्री दंदरौआ धाम सरकार के दिव्य दरबार में विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रभु के श्रीचरणों में अपनी भावपूर्ण श्रद्धा अर्पित की। दर्शन उपरांत उन्होंने गुरुदेव के श्रीचरणों में उपस्थित होकर उनका स्नेह, आशीर्वाद एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया।
दंदरौआ धाम का सात्विक, शांत और भक्तिमय वातावरण प्रत्येक श्रद्धालु को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करता है। यही कारण है कि देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ कला, संस्कृति एवं फ़िल्म जगत से जुड़े अनेक श्रद्धालु भी समय-समय पर इस दिव्य धाम में पहुँचकर प्रभु की कृपा का लाभ प्राप्त करते हैं।
