पन्ना में लोकायुक्त का छापा, ढाई हजार रिश्वत लेते हुए कम्प्यूटर आपरेटर पकड़ा गया

पन्ना। आज सागर लोकायुक्त टीम ने सीएमएचओ कार्यालय पन्ना में कार्यवाही करते हुए कंम्प्यूटर आपरेटर को ढाई हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हांथों गिरफतार कर लिया है । लोकायुक्त सागर की निरीक्षक रोशनी जैन से हासिल जानकारी के अनुसार आवेदक दिलीप डामोर पिता देवचंद डामोर उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम नवापाड़ा तहसील थांदला जिला झाबुआ हाल लैब टेक्नीशियन जिला क्षय केंद्र कार्यालय पन्ना ने शिकायत की थी कि वह जिला क्षय केंद्र में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है जिसकी मां के इलाज हेतु उसके द्वारा 25 दिन के अर्जित अवकाश स्वीकृति हेतु सीएमएचओ कार्यालय में आवेदन दिनांक 10 सितंम्बर को दिया गया था सीएमएचओ कार्यालय पन्ना में पदस्थ बाबू विमल खरे द्वारा 25 दिन के अर्जित अवकाश स्वीकृत करने के एवज में एक दिन के ₹100 के हिसाब से 25 दिन के ₹2500 की मांग की गई जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सागर योगेश्वर शर्मा से की गई, दिनांक 03 अक्टूबर को शिकायत का सत्यापन करवाया गया तो आरोपी ने 25 दिन के अर्जित अवकाश स्वीकृति के एवज में ₹2500 की रिश्वत की स्पष्ट मांग की, दिनांक 08 अक्टूबर को आरोपी बाबू विमल खरे डाटा एंट्री ऑपरेटर सीएमएचओ कार्यालय पन्ना को ₹2500 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी है। उक्त कार्यवाही श्रीमती रोशनी जैन निरीक्षक के नेत्रत्व में गठित टीम जिसमें कमल सिंह उइके निरीक्षक सहित दल के सदस्य उपस्थित रहे ।

Next Post

बालाघाट नक्सल प्रभावित जिला से डाउनग्रेड, सीएम ने कलेक्टर-एसपी को दी बधाई

Wed Oct 8 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट जिले में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने और नक्सल गतिविधियों में कमी लाने के लिए कलेक्टर और एसपी की सराहना की है। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों ने प्रभावी सूचना तंत्र विकसित कर जिले को नक्सल मूवमेंट से प्रभावित जिलों की श्रेणी से डाउनग्रेड करवाया। […]

You May Like