
सीधी। कमर्जी थाना क्षेत्र के एक निवासी द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिक पुत्री घर से अचानक लापता हो गई है। परिजनों द्वारा आसपास व रिश्तेदारों के यहां तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। प्रकरण दर्ज कर थाना कमर्जी पुलिस द्वारा गंभीरता से कार्रवाई करते हुए तकनीकी विश्लेषण व लगातार प्रयासों के माध्यम से किशोरी को छतरपुर से दस्तयाब किया गया। कार्रवाई में टीम में शामिल
उनि विवेक द्विवेदी थाना प्रभारी, सउनि केसरी पाण्डेय, महिला प्रधान आरक्षक सविता साकेत, आरक्षक शुभम सिंह का उल्लेखनीय योगदान रहा।
